Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत

  • परिजनों ने विद्युत वि​भाग के खिलाफ किया हंगामा
  • पुलिस और विभाग के जेई ने गांव में पहुंचकर ली जानकारी

जनवाणी संवाददाता

ऊन: मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विद्युत के खिलाफ जमकर हंगामा किया। विभाग के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची थी। बाद में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

चौसाना के मोहल्ला रविदासपुरी में प्रताप उर्फ सोनू के मकान की छत से 11हजारी हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। दोपहर के समय बच्चे खेलते हुए छत पर चले गए। प्रताप की 3 वर्षीय पुत्री रिया वहां से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गई जिससे तेज प्रवाह करंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2022 03 20 at 4.58.10 PM 1

बच्चों के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे और बच्ची को वहां से हटाया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर चौसाना पुलिस व विद्युत विभाग के जेई सिकंदर यादव मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से विद्युत लाइन का स्थानांतरण करने की मांग की। जिसके बाद जेई ने विद्युत लाइन स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया तथा पुलिस ने बालिका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img