- नदी किनारे का अतिक्रमण भी हटाया जायेगा
- पांवधोई विकास समिति की बैठक में नगरायुक्त ने दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: पांवधोई नदी में कूड़ा व सीवर आदि डालने वालों पर 20 हजार रुपये जुमार्ना लगाने और नदी किनारें अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त काईवाई की जायेगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने नगर स्वास्थय अधिकारी व अधिशासी अभियंता निर्माण को ये आदेश दिए। पांवधोई विकास समिति की बैठक में उन्होंने समिति व नदी से जुड़े पार्षदों को आश्वास्त किया।

