Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: डीआईजी

  • रूट के लिए चार्ट तैयार, सीसीटीवी से होगी पूरे मार्ग की निगरानी
  • पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर होगी सुरक्षा

मुख्य संवाददाता |

सहारनपुर:  कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रूट के लिए चार्ट तैयार कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में खुफिया इकाई अभी से सक्रिय है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा है कि कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस बाबत मंडल के सभी पुलिस कप्तानों और थानों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जनवाणी से खास बातचीत में डीआईजी सुधीर सिंह ने कहा कि सहारनपुर में उत्तराखंड़ सीमा पर काली नदी पुल से शाहजहांपुर चौकी हरियाणा सीमा तक मुख्य कांवड़ मार्ग हैं। इसके साथ ही दो स्थानीय कांवड़ मार्ग भी बनाए गए हैं। कांवड़ मार्ग की सुरक्षा को लेकर 130 से अधिक सुरक्षा प्वाइंट तैयार किए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी,ताकि भोले भक्तों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। कांवड़ मार्ग पर मांस आदि दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जुलाई से ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। चूंकि कोरोना के कारण दो साल बाद यात्रा हो रही है, लिहाजा इस बार भक्तों की संख्या ज्यादा होगी। यही कारण है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।

जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तीन रूट बनाए गए हैं। जबकि, दो लोकल रूट बनाए गए हैं। सभी कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के प्वाइंट तैयार किए गए हैं। 130 से अधिक स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा शामली के पुलिस कप्तानों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा, उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों से भी रायशुमारी कर ली गई है। सुरक्षा में तनिक भी कोताही नहीं होने पाएगी। पुलिस अभी से सतर्क होकर काम कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...
spot_imgspot_img