- हाथरस जाते समय चौधरी जयंत पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में की निंदा
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताआनेंं किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैट का 85वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान किसानों ने हाथरस की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाते समय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र एवं राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी जयंत सिंह पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।
सहकारी गन्ना समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों ने बाबा महेेंंद्र सिंह टिकैट को किसाानोंं का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के हितों के लिए अनेकों बार बड़े आंदोलन किए। उनके बताए मार्गों पर चलकर आज भाकियू कार्यकर्ता किसानों के हितों मेेंं संघर्षरत हैं।
उन्होंंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाकियू सरकार के घृणित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंंने रालोद कार्यकर्ताओं पर लिखे गए मुकदमे को सरकार वापस लेने की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर ऐसा नहीं किया तो भाकियू राष्ट्रीय नेतत्व के आदेशानुसार कठोर आंदोलन करने को विवस होगी।
इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, अभिषेक राठी, राजपाल सिंह, अजय कुमार, पदम सिंह, अरविंद कुमार, रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबलू कुमार, महिपाल सिंह, सोनू चौधरी, कविराज सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

