Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ना पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए

  • तकनीकी खेती का इस्तेमाल कर किसान बढ़ा सकते हैं आय

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: धामपुर शुगर मिल की ओर से चाय पर चर्चा किसान सभा में किसानों को गन्ना पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए गए। किसानों को बताया गया कि कम लागत में किस तरह अधिक से अधिक पैदावार कर धन अर्जित किया जा सकता है।

रविवार को मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एफएमसी कंपनी से आए मार्केटिंग आॅफिसर शक्ति सिंह ने गन्ने में लगने वाले कंसुआ कीट चोटी भेदक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

साथ ही किसानों को इसके उपचार के लिए कोरोजन का इस्तेमाल तथा इसके प्रयोग की विधि को विस्तार से बताया गया। सभा में उपस्थित कृषकों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए गन्ना महाप्रबंधक ने पेड़ी प्रबंधनए स्पेस बुवाईए बीज उपचार तथा स्वास्थ्य बीज के लिए चीनी मिल की 10 गुणा 10 मीटर सीएसडीबी नर्सरी की पूर्ण जानकारी दी।

किसानों को बताया कि इसके माध्यम से किसान कम खर्च कर अधिक पैदावार ले सकता है। उन्होंने बताया पैदावार बढ़ाने के लिए तकनीकी खेती को बढ़ावा देना होगा। तभी हम कम खर्च पर अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान, दिनेश राजपूत, विजय सिसोदिया, प्रमोद कुमार, डेविड कुमार, देवेंद्र सिंह, कौशल कुमार आदि कृषक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img