Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

तीसरी लहर से बचाव को श्रमिक वर्ग दवाइयां-राशन वितरित

  • रोटरी क्लब शामली मिडटाउन अध्यक्ष डा. रीतिनाथ ने रामगढ गांव लिया है गोद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार को गांव रामगढ में रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा एक निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुक्ला तथा सुभाष धीमान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डा़ नीलम शुक्ला ने गांव में करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उनको निशुल्क दवाईयां भी वितरित की। क्लब अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि रोटरी मंडल 3100 के 100 क्लबो में रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के सर्वाधिक 100 प्रोजेक्ट पूर्ण हो गए है।

11 17

ग्राम रामगढ़ में प्रत्येक परिवार को राशन वितरण एवं इम्यूनिटी मेडिसिन किट दी गई। इसके तहत कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को रामगढ़ मे श्रमिक वर्ग के लोगों को निशुल्क दवाइयां व निशुल्क राशन दिया गया। उन्होने बताया कि करीब 50 परिवारों को राशन किट व फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर संदीप विश्वकर्मा ,दीपक कौशिक, हस्पिटल स्टाफ से निक्की, रोमा, अंजलि, प्रवीण मौजूद रहे। डा़ अजय बाबू शर्मा ने बताया की डक्टर रीति नाथ शुक्ला संपूर्ण मंडल के 100 क्लबों में बेस्ट प्रेसिडेंट चुने गए थे और इनके द्वारा 100 प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिए गए हैं जोकि मंडल 3100 की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img