Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें: 18 जुलाई 2022: देखें वीडियो



01.. मध्यप्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा। नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 13 यात्रियों की मौत।

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई, जिससे 13 यात्रियों की मौत हो गई। सभी 13 यात्रियों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है।

01 MP BUS


02.. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया दावा। 13 से 14 यात्री थे बस में। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, हम पीड़ित परिवार के साथ।

मध्यप्रदेश बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने पहले दिए बयान में सुधार करते हुए कहा कि कोई यात्री नहीं बचा है। बस में सिर्फ 13 से 14 लोग ही सवार थे। सभी लोग हादसे में मारे गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुघर्टना की जांच के आदेश दिए गए हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

02 MP SHIVRAJ NAROTTAM


03.. उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।

वेस्ट बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

03 DHANKHAD PM MODI


04.. उपराष्ट्रपति पद के निए नामांकन दाखिल करने के बाद भावुक हुए धनखड़। बोले, किसान के घर में पैदा हुआ, पीएम मोदी ने जो सम्मान दिया आभारी रहूंगा।

उपराष्ट्रपति पद के निए नामांकन दाखिल करने के बाद वेस्ट बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ मीडिया के सामने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं किसान के घर में पैदा हुआ, 6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाता था। आज एक ऐसे परिवार के सदस्य को पीएम मोदी ने जो सम्मान और अवसर दिया है सदा आभारी रहूंगा।

04 JAGDIP DHANKHAR


05.. राष्ट्रपति पद के लिए देशभर में हुआ मतदान। पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किया मतदान।

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान हो रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी, पूर्व पीीएम मनमोहन सिंह के अलावा सभी सांसद वोट मतदान कर चुके हैं। कई राज्यों के सीएम भी मतदान कर चुके हैं। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

05 RASHTRAPATI


06.. राष्ट्रपति चुनाव में खुलकर हुई क्रॉस वोटिंग। कांग्रेस-सपा-एनसीपी हर पार्टी में हुई सेंधमारी।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। उधर, गुजरात में शरद पवार की पार्टी एनसीपी विधायक कंधाल एस जडेजा ने कहा कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। एआईयूडीएफ के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के करीब 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। ओडिशा में कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने कहा, वे कांग्रेस के विधायक हैं। लेकिन उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।

06 GUJRAT


07.. मध्य प्रदेश में हुए बस हादसे में महाराष्ट्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान। दुर्घटना में मृतक के परिजनों को दस दस लाख रूपए देंगे सीएम एकनाथ शिंदे।

मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा बस हादसा हो गया है। धार जिले में एक यात्रियों से भरी बस रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। जिससे बस में सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घटना पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

07 EKNATH SHINDEY


08.. असम के एआईयूडीएफ के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने किया बड़ा दावा। बोले, 20 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने द्रोपदी मुर्मू को दिया वोट।

असम से एआईयूडीएफ के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा करते हुए कहा है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को बैठक बुलाई थी। जिसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। इससे साफ है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

08 ASAM


09.. आज से पैकेटबंद दूध, आटा, लस्सी और पनीर हो गया महंगा। अस्पतालों में प्राइवेट बेड पर भी लगाया जीएसटी।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में डिब्बाबंद या लेबल लगे दही, लस्सी, पनीर, शहद, मछली, सूखा सोयाबीन, सूखा मखाना और मटर जैसे उत्पादों, गेहूं व अन्य अनाज के अलावा मूढ़ी या मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। विभिन्न पेय पदार्थों के टेट्रा पैक और बैंकों की तरफ से जारी किए जाने वाले चेकबुक पर भी सेवा बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

09 GST


10.. नरिंदर बात्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। आईओसी की सदस्यता भी छोड़ी।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही नरिंदर बात्रा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने तीन अलग-अलग पत्र लिखकर आईओए, आईओसी और हॉकी फेडेरेशन से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 NARINDRA BATRA


11.. मॉनसून सत्र में मोदी सरकार की ओर से संसद में रखे जाएंगे 24 विधेयक। विपक्ष भी 16 मुद्दों पर करेगा गंभीर चर्चा।

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस में केंद्र सरकार 24 बिल पेश करने जा रही है। जिसमें डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री के लिए प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल भी शामिल है तो वहीं विपक्ष ने चर्चा के लिए 16 मुद्दों को सूचीबद्ध किया है जिसमें अग्निपथ स्कीम, बढ़ती कीमतें जैसे मुद्दे शामिल हैं।

11 PARLIAMENT


12.. देशभर में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर।

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। देशभर के मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर से लेकर बागपत जिले के पुरामहादेव मंदिर में आज सुबह तड़के ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।

12 SHIV MANDIR 1


13.. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज। बोले, महंगाई की मार से जनता परेशान, प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही भाजपा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई की मार से जनता परेशान है और हुक्मरान बेफिक्र हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता कम होने का नाम नहीं ले रही है।

13 AKHILESH YADAV


14.. सीएम योगी ने किया ऐलान, तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराएंगे। 11 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे 13 से 15 अगस्त के बीच फहराए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।

14 CM YOGI


15.. इंग्लैंड को हराने के बाद अब वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया। 22 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज।

इंग्लैंड को टी20 और वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान होंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

15 CRICKET


16.. शेयर बाजार के बाद क्रिप्टो मार्केट में भी आया जबरदस्त उछाल। बिटक्वॉइन में आई जोरदार तेजी।

बिट्कॉइन में लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है। इंटरनेशनल मार्केट के मूड में सुधार और निवेशकों की खऱीदारी के चलते बिट्कॉइन एक महीने के अपने उच्चतम स्तर 22,000 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में ही दूसरे क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी देखी जा रही है।

16 BITQUIEN


17.. ‘तलाक-ए-हसन’ पीड़िता की याचिका शुक्रवार को सुनेगा सुप्रीम कोर्ट। मुस्लिम महिलाओं को बाकी महिलाओं जैसे अधिकार देने की उठाई मांग।

सुप्रीम कोर्ट तलाक-ए-हसन पीड़िता बेनज़ीर हिना की याचिका पर शुक्रवार, 22 जुलाई को सुनवाई करेगा। बेनज़ीर ने कोर्ट को बताया कि उन्हें तलाक के 3 नोटिस मिल चुके हैं। पीड़िता बेनजीर ने बाकी महिलाओं जैसे अधिकार देने की कोर्ट से मांग की है।

17 SUPREME


18.. मेरठ में 27 जुलाई तक सभी स्कूलों में हुई छुट्टियां। एलएलबी की 19 जुलाई की परीक्षा भी स्थगित।

मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी स्कूलों में 19 से 27 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अब 28 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूलों में आठ दिन का अवकाश रहेगा। बता दें कि कावड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। इसलिए जनपद के सभी स्कूलों को 27 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इनमें बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई सभी स्कूल शामिल हैं। साथ ही सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी की 19 जुलाई को होने वाली पेपर कोड की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। इसका परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय बाद में जारी करेगा।

18 DM DIPAK MEENA


19.. योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला। अब मदरसों में भी पढ़ा सकेंगे केवल टीईटी पास टीचर।

यूपी में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मदरसा मॉडर्नाइजेशन स्कीम के तहत टीईटी पास शिक्षक ही मदरसों में शिक्षक के तौर पर भर्ती किए जाएंगे। भर्ती के लिए नियमावली में जल्‍द संशोधन किया जाएगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि मदरसों में अब 20 फीसदी दीनी शिक्षा और 80 फीसदी आधुनिक शिक्षा कराई जाएगी। आलिया स्तर की मदरसों में एक शिक्षक रहेगा। कक्षा 5 तक के मदरसों में 4 शिक्षक, कक्षा 6 से 8 तक में 2 और कक्षा 9 और 10 स्तर के मदरसों में 3 शिक्षक मॉडर्न एजुकेशन पढ़ाने के लिए रखे जाएंगे।

19 MADARASA


20.. दुनियाभर के कई देशों में है भारतीय रुपये का जलवा। सस्ते में कर सकते हैं विदेश यात्रा।

अमेरिका और यूरोप के देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को घूमना काफी महंगा पड़ता है। मगर, वियतनाम, इंडोनेशिया, लाओस, कंबोडिया, उज्ब़ेकिस्तान समेत कई और देशों में आप बेफिक्र होकर घूम सकते हैं क्योंकि इन देशों की करेंसी की कीमत भारतीय रुपये की तुलना में काफी कम है।

20 TOUR

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img