Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

भाजपा के क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन व कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे सीएम योगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के 23 नवंबर को होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आएंगे।

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता लखनऊ से सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ऐसा होगा कार्यक्रम

  • 10:20 बजे लखनऊ से चलेंगे
  • 10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 11:15 बजे बाबा नामदेव गुरुद्वारा किदवईनगर सब्जी मंडी आएंगे
  • 11:45 बजे नौबस्ता स्थित पुरानी मौरंग मंडी में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे
  • 12:15 से एक बजे तक मंदाकिनी होटल में रहेंगे।
  • 1:10 बजे निराला नगर रेलवे मैदान में बूथ सम्मेलन में पहुंचेेंगे
  • 3:00 बजे चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे

ये लोग भी आएंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img