जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। बता दें कि तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) प्रतिवर्ष 1 अगस्त 2023 को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे दौरे पर जाएंगे।
पीएम को आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/2ukrkUq6iv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023

