Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आज मिलेगी कृषि कानून वापसी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, कृषि मंत्रालय इसकी तैयारी में जुटा है।

संसद में चर्चा की तारीख भी जल्द तय हो जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधेयकों को 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के सत्र में रखा जाएगा।

पीएम ने वापसी की थी कानून वापसी की घोषणा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं।

प्रक्रिया पूरी होने तक डटे रहेंगे किसान 

उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जबतक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img