Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

आज हैं लास्ट मौका, इस भर्ती के लिए जल्दी करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज गुरूवार 8 जून को एसएससी यानि कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी सीएचएसएल यानि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि, जो लोग इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना पंजीकरण की प्रक्रिया आज ही पूरा कर लें। इसके बाद आयोग किसी भी आवेदन पर विचार नहीं करेगा। इच्छूक उम्मीदवारों को फार्म भरने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देखना होगा।

महत्वपूर्ण बात..

  • इस परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 जून 2023 रात ग्यारह बजे तक है। साथ ही ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 11जून 2023 और समय रात गयारह बजे तक है।

  • एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र और फीस जमा करने के बाद एसएससी 14 जून से 15 जून 2023 तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र और फीस भुगतान में हुई किसी भी गलती को सुधारने का एक मौका देगा। इस दौरान उम्मीदवारों के पास 11 बजे रात तक समय रहेगा।

  • साथ ही चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 12 जून 2023 तक है। ‘एप्लिकेशन फॉर्म सुधार के लिए विंडो’ और सुधार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 14 जून 2023 से 15 जून-2023 तक किया जा सकता है। इसके साथ टीयर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) अगस्त 2023 में होने की संभावना है। जबकि टियर- II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी।

कितने हैं पद

एसएससी की ओर से मिली अधिसूचना के अनुसार, 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आयु-सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऐज लिमिट 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान

  • लोअर डिवीजन क्लर्क यानि एलडीसी जूनियर सचिवालय सहायक यानि जेएसए के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर यानि डीईओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और लेवल-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर अप्लाई नाउ’ लिंक पर क्लिक करें और फिर ‘सीएचएसएल’ लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और लॉग इन करें।

  • सभी विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब अंतिम आवेदन जमा करें, सेव कर डाउनलोड करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img