Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

आज की 20 बड़ी खबरें 12 जून 2022

01.. प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद के घर पर चला बुलडोजर। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण शुरू कर दी गई है। हिंसा के मास्टर माइड जावेद अहमद पंप के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

01 PRAYAGRAJ 1

02.. बोरवेल में गिरा मासूम, 43 घंटे से सांसों को थामे है राहुल। जिंदा रहने की जिद में अब खुद कर रहा रेस्क्यू में मदद।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे को 43 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

02 CHHATISGARH

03.. राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका। ममता बनर्जी पर बिफरे सीताराम येचुरी तो शिवसेना ने भी दी प्रतिक्रिया।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को एक करने में जुटीं ममता बनर्जी के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक को एकतरफा बताया तो वहीं शिवसेना ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

03 MAMTA

04.. पीएम मोदी ने निकाली ड्रैगन की हेकड़ी, अब चीन युद्ध पर दे रहा ‘बुद्ध’ का ज्ञान। बोला, शांति के लिए भारत के साथ हो रही है बात।

सिंगापुर में चल रही शांगरी-ला वार्ता में अलग थलग पड़े चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे ने कहा, भारत और चीन पड़ोसी हैं। एलएसी पर शांति स्थापित करने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

04 CHINA

05.. छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड से किया घायल। 118 टांके आए, भाई की तरह मिलने गए सीएम शिवराज सिंह।

भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला कर दिया। जिससे उसे 118 टांके आए। सीएम शिवराज सिंह महिला के घर जाकर मिले। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और इलाज भी सरकार कराएगी।

05 BHOPAL CM SHIVRAJ

06.. प्रयागराज हिंसा मामले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा। व्हाट्सएप पर जावेद फैला रहा था नफरत की आग, शेयर किए थे कई मैसेज।

आरोपी की मोबाइल जांच से खुलासा हुआ कि प्रयागराज के अटाला में पथराव, बमबाजी व आगजनी की घटना का मास्टरमाइंड जावेद अहमद पंप व्हाट्सएप पर नफरत फैला रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिये ही शहर को आग में झोंकने की साजिश रचा था। अब मोबाइल की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा।

06 JAVED AHMAD

07.. मुंबई में आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी जारी। टीवी-डिजिटल के लिए बोली 41 हजार करोड़ के पार।

आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी मुंबई में रविवार को शुरू हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी और डिजिटल अधिकार के लिए बोली 41 हजार करोड़ को पार कर चुकी है। वहीं केव डिजिटल राइट्स की बोली 19 हजार करोड़ तक पहुंची है।

IPL

08.. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती। कुछ दिन पहले कोरोना से से हुईं थीं संक्रमित।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी।

08 SONIA GANDHI

09.. पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द की शिकायत। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुए भर्ती।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की परेशानी हुई थी। परिजन उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

09 PRAKASH BADAL

10.. राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर हमला। इंक डालकर फरार हुए दो युवक।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप केस दर्ज कराने वाली पीड़िता पर हमला हुआ है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने केमिकल फेंका और फरार गए।

10 DELHI CASE

11.. जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिजवी को फिर मिली जान से मारने की धमकी। 24 घंटे में सिर धड़ से अलग करने की कही बात।

सैयद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर आए एक कॉल से यह धमकी दी गई। जिसमें 24 घंटे के भीतर सिर धड़ से अलग करने की बात कही गई है।

11 JITENDRA TYAGI

12.. हैदराबाद के अफजलगंज में केमिकल ब्लास्ट। कारोबारी की मौके पर मौत, 2 लोग हुए घायल।

हैदराबाद के अफजलगंज क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे ब्लास्ट हो गया। इसमें एक केमिकल व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि व्यापारी केमिकल को नाले में फेंकता था, उसी को निकालते समय यह ब्लास्ट हुआ है।

12 HYDRABAD

13.. रांची हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा। यूपी के सहारनपुर से आए लोगों ने भड़काई हिंसा।

रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसा के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि हिंसा से एक हफ्ता पहले यूपी के सहारनपुर जिले से करीब एक दर्जन लोग रांची आए थे। इन लोगों ने मुस्लिम युवाओं को प्रदर्शन करने और हिंसा के लिए धर्म के नाम पर उकसाया गया। जांच अभी जारी है।

13 RANCHI

14.. बर्खास्त भाजपा नेता नवीन जिंदल ने परिवार समेत छोड़ी दिल्ली। कहा- ‘इस्लामिक कट्टरपंथियों से मेरी फैमिली की जान को खतरा’।

बर्खास्त भाजपा नेता नवीन जिंदल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वह परिवार समेत दिल्ली छोड़कर चले गए हैं। नवीन जिंदल ने बताया कि इस्लामिक कट्टरपंथियों से मेरी और मेरे फैमिली को जान का खतरा है।

14 NAVIN JINDAL

15.. सपा गठबंधन से अलग हुआ महान दल। दिल का दर्द बयां कर बोले केशव देव मौर्य, मेरे दुश्मन को बना दिया एमएलसी।

यूपी में विधान परिषद चुनाव में सपा ने गठबंधन के किसी भी दल को एक भी सीट नहीं दी। जिसके बाद महान दल गठबंधन से अलग हो गया। इससे नाराज अखिलेश यादव ने केशव को चुनाव से पहले दिए गिफ्ट फॉर्च्यूनर गाड़ी को वापस मांगी ली है। अब महान दल के मुखिया केशव ने ट्वीट कर कहा अखिलेश के साथ अच्छा बुरा दोनों रिश्ता समाप्त।

15 AKHILESH 1

16.. मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान। देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में कैबिनेट और विधायकों संग पहुंचे मुख्यमंत्री।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्वर सिटी मॉल में कैबिनेट सहयोगियों एवं विधायकों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, शौर्य, राष्ट्र धर्म के साथ इतिहास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभवता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करती है।

16 UTTARAKHAND CM

17.. मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन। शामली के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित।

मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर शामली जिले में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

18.. आज मेरठ पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। अधिकारियों के साथ की बैठक, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कल आएंगे मेरठ।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचे। उन्होंने दोपहर 3.15 बजे सर्किट हाउस में पदाधिकारियों संग संवाद के बाद ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के संग बैठक भी की। डिप्टी सीएम ने मवाना के राफन गांव में अमृत सरोवर का शिलान्यास कर लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 13 जून को मेरठ आएंगे।

18 MEERUT D CM 1

19.. फल, सब्ज़ी की खेती करने वाले किसानों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा। भामाशाह योजना के तहत किसानों की भरेगी तिजोरी।

योगी सरकार ने आलू, प्याज और टमाटर के न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए भामाशाह योजना बनाई है। इसके लिए बजट में सौ करोड़ रुपए का प्रावधान है। अब इस योजना के जरिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।

19 CM YOGI

20.. लखनऊ एअरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में आग लगने से मचा हड़कंप। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद।

लखनऊ एयरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में आग लगने से हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं।

20 LUCKNOW

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...

आयुष मंत्रालय: योग केवल व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का माध्यम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब...
spot_imgspot_img