जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में कमाल करते हुए दो पदक जीते। मनीष ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा वहीं सिंहराज ने रजत पदक पर कब्जा किया।
इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया।
अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उससे पहले प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया।
इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। इसके अलावा मनीष और सिंहराज की जोड़ी पी-4 निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। जबकि बैडमिंटन की एसएल-3 स्पर्धा के सेमीफाइनल में मनोज सरकार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथेल ने 2-0 से से हराया।
टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज भारत के कई एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद होगी। बीते 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते।
शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
बैडमिंटन: फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया।
Indian #ParaBadminton team will look to create history at #Tokyo2020 #Paralympics today
First up, we have our talented para shuttler @PramodBhagat83 who will take on #JPN's Daisuke Fujihara in Men's Singles SL3 Semifinal
Stay tuned and wish him good luck with #Cheer4India pic.twitter.com/3OAFhzBwg7
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। अब देखना होगा कि वह किस रंग का मेडल जीतते हैं। प्रमोद आज ही अपना फइनल मुकाबला खेलेंगे।
निशानेबाजी: फाइनल में पहुंची मनीष और सिंहराज की जोड़ी
मनीष और सिंहराज की जोड़ी ने 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय जोड़ी 533 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। दोनों खिलाड़ी फाइनल में आज ही अपना मुकाबला खेलेंगे।
Indian para shooter Manish Narwal will compete in P4 Mixed 50m Pistol SH1 Qualification round in some time
Watch this space for updates and keep supporting with #Cheer4India #Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/3oB2LnU1LQ
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
मनोज सरकार हारे
बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में भारत के मनोज सरकार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथेल ने 2-0 से मात दी। अब मनोज कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
#ParaBadminton @manojsarkar07 is ready for his Singles SL3 Semifinal match with #GBR's Daniel Bethell.
Stay tuned for exciting updates from the match and show support by sending your #Cheer4India messages below#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/dMlKnpV2cD
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
बैडमिंटन: फाइनल में पहंचे सुहास यतिराज
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है।
Our talented and hard working para shuttler Suhas will compete against #INA Setiawan Fredy in Men's Singles SL4 Semifinal in some time at #Tokyo2020
Stay tuned and continue showing support with #Cheer4India #Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/ZA0DWbjEn3
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021

