Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कल से यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरों में वृद्धि, पढ़ें- अब देनी होगी यह रकम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं की गई है।

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं।

बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

टोल की नई दरें

वाहन         पुरानी दरें      नई दरें
कार           415              431
एलसीवी      645              690
बस/ट्रक     1310           1480

परिवहन निगम की बस व्यावसायिक श्रेणी में आती है इसलिए टोल भी बढ़ा है तो किराया बढ़ाना होगा। निगम की ओर से साफ्टवेयर के माध्यम से ईटीएम मशीन में ऑटोमैटिक बदलाव कर दिया जाएगा। – एनपी सिंह, सहायक प्रबंधक रोडवेज निगम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img