Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक स्कूलों के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

जनवाणी संवाददाता | 

बिनौली: प्राथमिक विद्यालय बिनौली नम्बर एक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा का गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल परिणाम घोषित किया। इस अवसर परीक्षा में सर्वधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर 1 में मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक केनरा बैंक बिनौली सिद्धार्थ चहल ने विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पवार, मीनू ढाका, ममता, रचना, संगीता, दिव्या आदि उपस्थित रही।

वही दूसरी ओर बरनावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में रिहान, सात में सचिन, आठ में रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिणाम के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. सलमा ने प्रतीक चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋषिपाल, सहायक अध्यापिका शालू सिंह, शकीला मलिक, रुचि शर्मा, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img