Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

टूरिज्म: हलाल हॉलिडेज का बढ़ता के्रज

  • मेरठ में भी बढ़ी मांग, दो दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवारों ने कराई बुकिंग, कई होटल्स दे रहे लुभावने आफर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दुनिया भर में हलाल हॉलिडेज का के्रज अचानक बढ़ गया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार अब हलाल हॉलिडेज के पैकेज ले रहे हैं। इनमें उमरा से लेकर हज व कई अन्य मुस्लिम मुल्कों में जाकर जियारत करना तक शामिल है। दुनिया भर में हलाल हॉलिडेज के बढ़ते चलन से मेरठ भी अछूता नहीं है। यहां भी मई जून की छुट्टियों से लेकर अब तक लगभग दो दर्जन मुस्लिम परिवारों ने हलाल हॉलिडेज की तर्ज पर बुकिंग कराई हैं। मेरठ में हलाल हॉलिडेज का कारोबार मई जून से लेकर अब तक एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है।

क्या है हलाल हॉलिडेज?

आईए समझते हैं कि क्या है हलाल हॉलिडेज। इसके तहत ऐसे लोग जो घूमने फिरने के शौकीन होने के साथ साथ अपनी जिन्दगी को शरीयत (इस्लामी कानून) के अनुसार गुजारना चाहते हैं वो हलाल हॉलिडेज के तहत पैकेज ले रहे हैं। हलाल हॉलिडेज के अन्तर्गत विभिन्न होटल लोगों को हलाल फूड ही सर्व कर रहे हैं। इसके अलावा होटल में नमाज व तिलावत के लिए अगला स्थान आरक्षित किया गया है।

27 2

कई होटल ऐसे हैं जो टूरिस्ट के लिए दिन में आधे से एक घंटे का इस्लामिक कलचर पर आधारित कार्यक्रम होटल परिसर में ही आयोजित करते हैं। पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल हैं। यहां तक कि नए होटल तो इस प्रकार डिजाइन किए जा रहे हैं कि मुस्लिम औरतों का गैर मर्दों से सामना ही न हो। ग्लोबल मुस्लिम ट्रेवल इंडेक्स 2023 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में हलाल हॉलिडेज का करोबार 220 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है

दो से चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक पैकेज का रेट

टूर आॅपरेटर्स के अनुसार हलाल हॉलिडेज के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी छोटे टूर आॅपरेटर के यहां बुकिंग कराने पहुंचता है तो उक्त आपरेटर अपने सम्पर्क के किसी बड़े आॅपरेटर के थ्रू बुकिंग करा देता है जिसका उसे कमीशन मिल जाता है। इसके अलावा जो बड़े आॅपरेटर्स हैं वो हलाल हॉलिडेज के तहत दो से चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैकेज फिक्स करते हैं।

मेरठ सहित बड़े शहरों में बढ़ रहा प्रचलन

टूरिस्ट कंपनियों के आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद व बरेली जैसे शहरों के कई मुस्लिम परिवार हलाल हॉलिडेज के जरिए अपनी बुकिंग करा रहे हैं।

टॉपटेन हलाल फ्रेंडली डेस्टिनेशन

मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर, सऊदी अरब, बु्रनेई, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बेहरीन, ओमान, जॉर्डन। इसके अलावा गैर मुस्लिम देशों में अमेरिका, नीदरलैण्ड, इटली, सिंगापुर व ब्रिटेन शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img