Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर रैली हिंसा: किसान नेता सुखदेव के इशारे पर हुआ था बवाल ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपी जुगराज को झंडा फहराने और तोड़फोड़ के लिए कहा था। पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू और जुगराज सिंह के साथ सुखदेव की लाल किले पर ही मुलाकात हुई थी।

जुगराज सेवादार है और वह गुरुद्वारे में झंडा फहराने के लिए पोल पर चढ़ता रहा है। अभ्यास होने के कारण वह लाल किले के पोल पर तुरंत चढ़ गया। ये खुलासा गिरफ्तार 50 हजार रुपये के इनामी सुखदेव ने किया है।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि लाल किले पर हुई हिंसा के बाद करनाल निवासी सुखदेव सिंह (65) सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल पर ही छिपा हुआ था। उसकी रोज की लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर आ रही थी। मगर दिल्ली पुलिस ने उसे सिंघु बॉर्डर से नहीं पकड़ा।

सुखदेव सिंह ने छह फरवरी को चक्का जाम में हिस्सा लिया। छह फरवरी को ही वह अपनी बेटी की ससुराल कुरूक्षेत्र के पास पीपली गांव चला गया। उसे पता था कि पुलिस ने उसे पर इनाम घोषित कर दिया है और वह अपने घर जाएगा तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। सात फरवरी को आरोपी चंडीगढ़ वकील से मिलने चला गया।

उसे चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी थी कि हरियाणा सरकार ने सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की बिजली व पानी काट दिया है। वह हाईकोर्ट पहुंच पाता उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, चंडीगढ़ में रेडलाइट से उसे पकड़ लिया।

दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना औद्योगिक एरिया थाना पुलिस को लिखित में दी है। सुखदेव सिंह ने लाल किले पर भीड़ को लीड़ किया था और उसने ही तोड़फोड़ करने के लिए भीड़ को उकसाया था। सुखदेव सिंह का कहना है कि अगर वह तोड़फोड़ नहीं करेंगे तो सरकार कैसे झुकेगी।

लाल किले पर भीड़ को लीड किया था

सुखदेव सिंह ने खुलासा किया है कि हिंसा वाले दिन उसने लाल किले पर भीड़ को लीड किया था। उसने ही भीड़ को तोड़फोड़ करने व फंडा फहराने के लिए उकसाया था। उसने जुगराज को झंडा फहराने को कहा था। सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ सिंघु बॉर्डर से लाल किले पहुंचा था।

जुगराज सिंह पांच गुरुद्वारे का सेवादार है

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार तरनतारन निवासी जुगराज इलाके में गुरुद्वारे में सेवादार है। पूरे इलाके में पांच गुरुद्वारे हैं। ये पांचों गुरुद्वारे में सेवादार है। वह पोल पर चढकर गुरुद्वारे में झंडा लगाने आदि का काम करता है। इस कारण उसे पोल पर चढने का अभ्यास है।

शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि जुगराज सिंह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

आईएससी ने सुखदेव को गिरफ्तार किया है

अपराध शाखा की चाणक्यपुरी में स्थित इंटरस्टेट सेल (आईएससी) में तैनात इंस्पेक्टर नीरज चौधरी की टीम ने सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि लाल किले हिंसा मामले की जांच कोतवाली में स्थित इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम कर रही है। सुखदेव सिंह को इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम को रविवार को ही सौंप दिया गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img