Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बाइक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में युवक की मौत

  • हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: क्षेत्र के आसिफाबाद-गेसूपुर मार्ग एसआरसी इंटर कॉलेज के समीप बाइक सवार दो लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव छुछाई निवासी सौरभ (18) पुत्र ओमबीर नगर के शिव चौकी स्थित कॉम्प्लेक्स में स्पोर्ट्स की दुकान करता था। शुक्रवार देर शाम सौरभ दुकान बंदकर बाइक पर सवार होकर गांव के ही शुभम (20) पुत्र रकमपाल के साथ गांव जा रहा था। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार गांव आसिफाबाद-गेसूपुर मार्ग स्थित एसआरसी इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका साथी शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img