Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

  • कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कैंटर में घुसी सेंट्रो
  • नानू-भलसोना पुल के बीच में हुआ हादसा दो गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार की रात कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर नानू-भलसोना पुल के बीच में लोहे का रॉड से भरी कैंटर ने ब्रेक मारे तो पीछे आ रही सेंट्रो कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

08 18
फाइल फोटो।

सरधना के आजादनगर मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय परवीन पुत्री इमामुद्दीन की शादी मेरठ में हुई थी। बीत सोमवार को वह दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से रात को रिश्ते के जीजा ग्यासुद्दीन पुत्र इस्लाम के साथ सेंट्रो में सवार होकर सरधना लौट रही थी।

07 17
फाइल फोटो।

इस दौरान वह जैसे ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर नानू-भलसोना पुल के बीच में पहुंचे तो आगे चले रहे कैंटर ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। जिससे सेंट्रो अनियंत्रित होकर कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण हुई कि सेंट्रो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में परवीन व ग्यासुद्दीन की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि इकरा व वसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img