जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ। तेज गति से आ रही कार सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को मूंढापांडे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान दयाल रावत (निवासी वीमिला कंपाउंड, पालीवाल, नैनीताल), अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

