Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर एनआरएलएम के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय आंतरिक सामुदायिक सन्दर्भ व्यक्ति के प्रशिक्षण के समापन पर उपायुक्त ज्ञान सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। बुधवार को सम्पन्न नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड कोतवाली में गठित समूहों की 52 महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये उपायुक्त ज्ञान सिंह ने कहा कि सभी प्रतिभागी लगन, मेहनत व ईमानदारी से काम करें।

23 5

उन्होने बताया कि आईसीआरपी का कार्य बहुत अधिक मह्त्वपूर्ण है साथ ही पंच सूत्र के बारे में भी बातचीत कीl ट्रेनिंग के मध्य में सभी प्रतिभागियों को शीतल राज सिंह के नेतृत्व में विकास खण्ड हल्दौर के गांव फतहपुर कला, फरीदपुर, वाजिदपुर व जलादीनपुर, कड़ापुर में क्षेत्र भ्रमण के लिए ले जाया गयाl प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को निकट के जनपद में समुह गठन हेतु तीन तीन के समूह में अलग अलग गांव में भेजा जायेगा जिसका इन्हें एक निश्चित मानदेय विभाग की ओर से मिलेगा। प्रशिक्षण में अमित नारंग, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह व राजीव सिंह आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img