Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

लाला लाजपत राय को दी गई श्रद्धांजलि

  • राज्यमंत्री कपिल देव ने जयंती पर किया याद, बोले-स्वतंत्रता सेनानी को भुलाया नहीं जा सकता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान का जिक्र किया।

शनिवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर प्रकाश चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब केसरी को भाओ पुष्प अर्पित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में लाला लाजपत राय का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को काफी लोकप्रिय बनाया था। लालाजी ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस दौरान घायल भी हो गए थे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेनी होगी। आजादी के बाद पंजाब नेशनल बैंक जैसे वित्तीय संस्थान की स्थापना कर लाला लाजपत राय ने देश की आर्थिक जड़ें बहुत मजबूत कर दी थीं। देश में अकाल फैला तो अनेकों स्थानों पर शिविर लगाकर लालाजी ने लोगों की सेवा भी की। नई पीढ़ी को लालाजी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img