- पालिका ने स्ट्रीट लाइट के खंबों से होर्डिंग्स उतरवाए
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर पालिका चेयरमैन के निर्देश के बाद पालिका की टीम ने नगर के मुख्य मार्ग पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के खंबों पर होर्डिंग्स उतार दिए। जिसके बाद स्ट्रीट लाइटों के खंबों पर तिरंगी लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को जाम से मुक्ति एवं सौदर्यकरण कराने का काम चल रहा है।
इसी के चलते नगर के अंदर से जाम की समस्या को देखते हुए गांव पंजीठ तिराहे से एसडीएम आवास तक डिवाइडर का निर्माण कराया था। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। इन डिवाइडरों के खम्बों पर कुछ लोगों द्वारा अपने प्रचार के बोर्ड, होर्डिंग्स लगा दिए गए थे।
नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के निर्देश पर रविवार को पालिका की टीम ने क्रेन की सहायता से स्ट्रीट लाइट के खम्बें पर बोर्ड, होडिग्स उतार दिए हैं। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि डिवाइडर के ऊपर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगी लाइटें लगाई जा रहीं हैं। जो रात में चमकेगी। जिस कारण शहर का सौंदर्य बढ़ेगा साथ ही, इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

