Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गर्म रहा मंगलवार, तापमान पहुंचा 36 के पार

  • गर्मी के चलते दिन भर सूरज ने दिखाए तेवर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मंगलवार को मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है। मौसम के तेवर सुबह से ही गर्म हो रहे थे। जिस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम और गर्म होगा। वेस्ट यूपी में मौसम में तल्खी का असर दिखता जा रहा है। बदलते मौसम के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है।

फरवरी और मार्च में गर्म होने के बाद अप्रैल में भी मौसम गर्म हो रहा है। मंगलवार का दिन भी गर्म रहा है। हवाओं की गति अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 49 व न्यूनतम 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

13 11

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का क हना है कि आगामी दिनों में मेरठ और आसपास जिलों का तापमान 40 डिग्री पर पहुंचेगा। दिन में हवा का असर रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा। हवाओं की गति बढ़ने से एक दो दिन में रात का तापमान गिर सकता है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चार दिन में दिन का तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ गया है।

फिर से बढ़ गया एक्यूआई

एनसीआर में एक्यूआई में मंगलवार को बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर 189, गंगानगर 169, पल्लवपुरम 175 दर्ज किया गया। अभी आगामी तीन चार दिन में भी और भी बढ़ोतरी होने के आसार है। एक्यूआई का बढ़ना सही नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img