नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी शादी के पांच साल बाद माता-पिता बने हैं। अभिनेता गौतम रोडे की पत्नी पंखुड़ी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी गौतम रोडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
टीवी अभिनेता गौतम रोडे ने पोस्ट में लिखा, ट्वाइस ब्लैस्ड. वह एक बेटे और एक बेटी से ब्लैस्ड हुए हैं। 25 जुलाई 2023 को पंखुड़ी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन इस खुशखबरी को कपल ने एक दिन बाद सभी के साथ बांटा है।
पोस्ट में आगे लिखा, खुशी और ग्रेटिट्यूड से दिल भर गया। वह अपने चार लोगों की फैमली की जर्नी की घोषणा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया भी कहा है।
https://www.instagram.com/p/CvJhumusD27/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==


