Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड: दसवीं की परीक्षा निरस्त, जुलाई में होगी बारहवीं की परीक्षा

  • तीन की जगह अब केवल डेढ़ घंटे की होगी बारहवीं की परीक्षा
  • जिले में 45 हजार से अधिक छात्र होंगे प्रमोट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 के चलते जहां सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड ने दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने के साथ 12वीं की परीक्षाओं को कराने की बात कही थी वही शनिवार को शासन की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध कर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि दसवीं के छात्र सीबीएसई की भांति प्रमोट किए जाएंगे और यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएंगी जिसकी तैयारी बोर्ड स्तर पर शुरू कर दी गई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

जिसके बाद छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। अगर जिले की बात करें तो दसवीं में 45,163 छात्रों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराई जाएंगी। इस बार परीक्षा 3 घंटे की बजाए 1.5 घंटे की होगी।

जिसमें छात्रों को 10 में से सिर्फ 3 प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा। इसके साथ ही समस्त बोर्ड के सभी स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्रों को भी सरकार ने प्रोन्नत करने का भी निर्णय कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img