Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: थाना पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया सामान, नगदी एवं हथियार भी बरामद किए हैं। पकडे गए दोनों अभियुक्तों के चार अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

शुक्रवार की दोपहर थाना नानौता पहुंचे एसपी देहात अतुल शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह मौहम्मद रिजवान ने संयुक्त रूप से की गई प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक दिन पूर्व गुरुवार को नानौता क्षेत्र के गांव टिकरौल में ईंट भट्ठे के पास से जनपद हापुड निवासी सचिन पुत्र स्व0 राजेंद्र से 6 लोगों द्वारा ट्रैक्टर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पीडित की शिकायत पर थाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में थाना नकुड क्षेत्र के गांव बिस्लहेडा निवासी मोहसीन पुत्र यासीन, गंगोह क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी मुबारिक पुत्र कोसर, गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा निवासी जमशेद पुत्र रियासत एवं 3 अज्ञात लोगों के विरूद्ध संबधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी सौवीर नागर एवं उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों मोहसीन पुत्र यसीन एवं मुबारिक पुत्र कोसर को गिरफतार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर, 2 लाख रुपए नगद, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस एवं एक बाईक बरामद की है। पकडे गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह ट्रैक्टर उन्होंने जमशेद के नाम पर फाइनेंस पर खरीदा था। परंतु वें इसकी किश्त नहीं भर पा रहे थे।

जिसके बाद उन्होंने यह ट्रैक्टर सचिन पुत्र राजेंद्र को 4 लाख रूपए में बेच दिया था। बीते गुरूवार को उनके द्वारा यह ट्रैक्टर लूटा गया था और फाइनेंस वालों को सौंपने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। अभियुक्तों की गिरफतारी में थानाध्यक्ष सौवीर नागर के साथ उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, राजीव कुमार, कुंवरपाल सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, विजय कुमार, होमगार्ड सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img