Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

प्रधान के भाई की हत्या करने जा रहे दो हमलावर गिरफ्तार

  • पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को प्रधान के भाई पर हुआ था हमला

जनवाणी ब्यूरो |

सरूरपुर: मंगलवार की सुबह खेत पर ट्रैक्टर लेकर काम करने जा रहे हसनपुर रजापुर के प्रधान के भाई पर हत्या किए जाने के लिए किए गए जानलेवा हमले के मामले में नामजद किए गए दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे कारतूस आदि बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि गांव हसनपुर रजापुर में मौजूदा प्रधान बिल्लू व गांव के ही जगपाल पुत्र बलवंत के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इससे पूर्व भी ग्राम प्रधान बिल्लू पर जगपाल के पुत्रों सुमित आदि ने जानलेवा हमला करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी जिसमें बिल्लू कई माह तक अस्पताल में भर्ती रहे।

इस मामले के बाद से दोनों पक्षों में लगातार पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसे लेकर अक्सर दोनों में तनातनी बनी रहती है अब आरोपी जगपाल व उसके पुत्र जमानत पर बाहर आए हुए हैं। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान बिल्लू कर भाई प्रदीप ट्रैक्टर लेकर गांव के जंगल में काम करने के लिए जा रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने मंगलवार की सुबह हत्या करने के उद्देश्य से प्रदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस जानलेवा हमले में प्रदीप किसी तरह ट्रैक्टर लेकर मौके से जान बचाकर भाग गया था।

जिसके बाद इस संबंध में प्रदीप की ओर से गांव के ही कुलदीप पुत्र करणवीर व जगपाल पुत्र बलवंत को जानलेवा हमले के मामले में नाम दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी।

बुधवार को प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में नामजद दोनों आरोपियों करणवीर व जगपाल को बुधवार को पुलिस ने प्रदीप की हत्या की योजना बनाते हुए गांव के ही जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह प्रदीप की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे जिंदा खोखा कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है।

पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रधान के परिवार वालों ने पुलिस सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img