Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कोल्हू में लगी आग, दो मवेशियों की झुलसने से मौत

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल मे स्थित कोल्हू पर बने छप्पर में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गयी। जिससे दो मवेशी जलकर मर गए। इस दौरान एक मवेशी झुलस गया। जबकि हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल मे अनुज पुत्र विनोद का कोल्हू है। जिस पर गांव का मंनोज पुत्र रामसिंह मजदूरी करता है। वह वही छप्पर बनाकर रहता है। देर शाम अचानक छप्पर में आग लग गयी। जिससे उसमे बंधे तीन मवेशी बुरी तरह से खुलस गये। जिनमे से दो की मौत हो गयी।

छप्पर में रखी चारपाई, कपड़े, अनाज अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अक्षय बालियान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। झुलसे मवेशी का इलाज किया। उधर लेखपाल सुरेश शर्मा ने भी मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। बिजेंद्र गुर्जर, गगन धामा, बालेश्वर प्रधान, अवनीश तोमर, राजू तोमर, उपेंद्र धामा सहित ग्रामीणों ने पीड़ित के लिये मुआवजे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img