जनवाणी संवाददाता|
शामली: जनपद में पिछले चार दिनों से रूक-रूक हो रही बारिश के चलते बाबरी क्षेत्र के गांव चूनसा में एक मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए।

छत के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचें और मशक्कत के बाद बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। इनमें एक लड़की की हालत गंभीर बताया जा रही है। उप जिलाधिकारी शामली बृजेश कुमार ने हादसे का जायजा लिया है।
जनपद में बृहस्पतिवार से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश का असर कच्चे और पुराने मकानों पर देखने को मिला है। जिसके चलते बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा में रविवार की सुबह करीब सात बजे मांगेराम का मकान भरभरा कर गिर गया।
जिससे मकान में सो रही मांगेराम की 8साल की बेटी भारती और 14 साल का बेटा पवन दब गए। अचानक मकान के गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने तुरंत मलबा हटाया और मलबे के नीचे दबी भारती और पवन को बाहर निकाला। उसके बाद डाक्टर के पास ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया। पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी शामली बृजेश कुमार गांव चूनसा पहुंचें और मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

