Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अनिल दुजाना गैंग के दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

  • मरने वालों में एक लाख का इनामी बिल्लू और 50 हजार का इनामी राकेश

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: गाजियाबाद में शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोलियां लगी हैं। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे। बिल्लू दुजाना एक लाख का इनामी और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस की बिल्लू से इंदिरापुरम तो राकेश से मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

बिल्लू पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश कविनगर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के भी आरोपी थे। एक दिन पहले ही गाजियाबाद के स्थायी एसएसपी बनाए गए मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस की बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। एक ही दिन में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारना पुलिस की बड़ी सफलता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img