Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

साल के आखिरी दिन कोरोना से दो की मौत, 36 नए केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साल के आखिरी दिन कोरोना ने डंक मारा है। गुरुवार को कोरोना के दो संक्रमितों की मौत हो गयी। इसके अलावा 36 नए केस भी मिले हैं। कोरोना अपडेट जारी करते हुए यह जानकारी सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने दी है। मृतकों में चित्रकूट ऋषिनगर निवासी 66 वर्षीय पुरुष व अशोक नगर जेलचुंगी निवासी 60 वर्षीय महिला है। इसके साथ ही मेरठ में मरने वालों का आंकड़ा 396 पर जा पहुंचा है।

जो संक्रमितों में बड़ी संख्या कामकाजी घरेलू महिलाओं, नौकरी पेशा, हेल्थ केयर वर्कर, कैदी, बिजनेसमेन, छात्रों की है। संक्रमितों में नए केसों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। जिन इलाकों में नए केस मिले हैं।

उनमें पांचली, पूठी, किला, गंगानगर, अंसल सुशांत सिटी, ड्रीम सिटी, मथैनिया मोहल्ला कंकरखेड़ा, रजपुरा ब्लॉक खरखौदा, सुभाषचंद बोस स्कूल गंगानगर, अतराड़ा रजपुरा ब्लॉक खरखौदा, जागृति विहार, मयर विहार, अंसल टाउन मोदीपुरम, अनूपनगर फाजलपुर रोहटा रोड, मीरपुर, साबुन गोदाम चंद्रलोक कालोनी, टीपीनगर शिव हरी कालोनी आदि शामिल हैं।

संत विहार और मानसरोवर के बाशिंदे घरों में कैद

टीपीनगर के संत विहार और मानसरोवर इलाके को स्ट्रेन वायरस के खौफ के चलते सील कर दिया गया है। यहां के बाशिंदों को 11 जनवरी तक घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। यहां न तो किसी को आने की इजाजत है न ही किसी को बाहर जाने की इजाजत है।

इस इलाके में रहने वाले तमाम परिवार नए साल का स्वागत घरों में कैद रहकर करेंगे। साथ ही यह भी हिदायत दी गयी है कि 11 दिन तक किसी भी रिश्तेदार को अपने यहां न बुलाएं। इतना ही नहीं कालोनी के लोगों के एक-दूसरे से मिलने जुलने पर भी सख्ती से पाबंदी लगा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा. सुनील कुमार ने गुरुवार को भारी भरकम टीक के साथ इस इलाके में डेरा डाल दिया।

यहां एक स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस की टीम ने एक-एक मकान से लोगों को बुलाकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। डा. सुनील कुमार ने बताया कि इस इलाके से बाहर संक्रमण को नहीं जाने देना है। एसीएमओ ने माइक से ऐलान कर लोगों को 11 जनवरी तक घरों में रहने की हिदायत दी है।

यदि किसी भी शख्स को खांसी जुकाम या गले में खरास सरीखी शिकायत मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दी जाए अन्यथा पुलिस को भी सूचना दी जा सकती है। ऐसे शख्स को तत्काल दवाएं आदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क मुहैय्या करायी जाएगी।

संत विहार और मानसरोवर इलाके में रहने वाले लोगों को घरेलू जरूरत की चीजें जैसे दूध, आटा, दाल, चीनी, सब्जी और दवाएं जैसी तमाम जरूरत का सामान प्रशासन की टीम मुहैय्या कराएगी। 11 जनवरी तक किसी भी फेरी वाले को यहां आने की इजाजत नहीं है।

उधर, कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद संत विहार व मानसरोवर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील करने के अलावा वहां पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गयी है। एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता लगातार यहां दौरा कर रहे हैं। लोगों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किए जाने के लिए माइक से एनाउंस किया जा रहा है। सख्ती से पूरे इलाकों को चाक चौबंद कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img