Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

कोरोना से दो की मौत, 719 नए संक्रमित मिले

  • जयभीमनगर में फिर मिले सबसे अधिक 79 कोरोना केस
  • सक्रिय मामले 5759, होम आइसोलेशन 5752

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में गुरुवार को भी कोरोना संक्रिमतों की संख्या कम रही। नए मरीज जिले में 719 मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। होम आइसोलेशन के मामले भी कम हुए हैं। एक बार फिर जयभीमनगर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक रही। यहां 79 नए मरीज और सामने आए हैं। सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि गुरुवार को 6410 लोगों के सैंपल की जांच में 719 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही जनपद में अब सक्रिय केस 5759 और होम आइसोलेशन के 5752 मामले रह गए हैं। गुरुवार को 6424 नए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 47 नए संक्रमितों को भर्ती किया गया है। शहरी क्षेत्र जयभीमनगर में सबसे अधिक 79 और पल्हैड़ा में 65 संक्रमित मिले हैं। उधर, सरधना क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

गुरुवार को सरधना क्षेत्र में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें अकेले सकौती गांव में पांच केस सामने आए। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सबको होम क्वारंटाइन करा दिया। साथ ही 185 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। सरधना क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर पता चला कि सात लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनमें अकेले सकौती गांव में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम क्वारंटाइन करा दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की भी टेस्टिंग कराई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 185 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार का कहना है कि सात लोग संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है।

1256 ने कोरोना को दी मात

शहर में कोरोना को हराकर ठीक होने की ओर अग्रसर है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कोरोना के संक्रमितों से अधिक रही है और हजार से ऊपर मरीज ठीक हुए। नए केस जहां 719 सामने आए हैं। वहीं 1256 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बुधवार को 1780, मंगलवार को 1977 और सोमवार को 1016 ने कोरोना को हराया था। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय केस और होम आइसोलेशन के मामलों में काफी गिरावट आ गई है। महामारी के बीच यह मेरठ के लिए बड़ी राहत की खबर है।

दो मरीज ने कोरोना से तोड़ा दम

गुरुवार को कोरोना दो और लोगों की जिंदगी को लील गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक दर्जन हो गई है। सीएमओ कार्यालय का कहना है कि मरने वाले कोरोना संक्रमित थे, मगर वह पहले से दूसरी बीमारी की ग्रस्त थे। उपचार के दौरान दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। उधर, जिले में बच्चों का संक्रमित मिलना जारी हैं। 750 से अधिक बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। गुरुवार को मिले 719 केस में 472 नए और 247 संपर्क में आने के मामले हैं।

25182 को लगा सुरक्षा टीका
21 11

कोरोना के खतरे से बचाव के लिए लोग टीकाकरण कराने में उत्साह दिखा रहे हैं। जनपद में पहली और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या अब प्रतिदिन 25 हजार से अधिक है। गुरुवार को 25182 लोगों ने कोरोना से सुरक्षा का टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि गुरुवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 6286 किशोरों ने वैक्सीनेशन कराया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5263 ने पहली डोज ली। दोनों वर्ग में पहली डोज वालों की संख्या 11549 रही। 18 से अधिक आयु वर्ग में 12883 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

950 लोगों को लगी बूस्टर डोज

डीआईओ ने बताया कि गुरुवार को 950 लोगों ने प्रिकॉशनरी टीका लिया है। इसमें 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 508, हेल्थ वर्कर्स 217 और फ्रंटलाइन वर्कर्स 225 रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img