Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े दो घायल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: गजरौला मार्ग स्थित ग्राम डरवाड़ा के निकट घने कोहरे के चलते बिना लाइट के ट्रैक्टर से हुई कार की जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से कार में सवार चालक व उसकी पत्नी घायल हो। गए गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बिजनौर ले जाया गया।

नगर के मोहल्ला शाहचन्दन निवासी दानिश शनिवार की रात्रि अपनी पत्नी गुलिस्ता व बेटी तानिया के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से घर आने के लिए निकले थे। जब उनकी कार रात्रि लगभग दस बजे ग्राम दरवाड़ा पहुंची तब तक घना कोहरा छा चुका था। तभी अचानक घने कोहरे में बिना लाइट के ट्रैक्टर पर सवार चालक ने सडक़ पर करने के लिए ट्रैक्टर घुमा दिया।

जिससे कार ट्रैक्टर में आकर टकरा गई। कर व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं उसमें सवार दानिश व उसकी पत्नी गुलिस्ता तथा बेटी तानिया गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।

गाड़ी से निकालकर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया चिकित्सक ने घायल की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कार स्वामी दानिश ने अज्ञात चालक के खिलाफ घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img