Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दो जिंदगियों ने चुनी मौत: फांसी पर झूली विवाहिता, चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/किठौर: नंगली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई से इनकार किया है।

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि नंगली में रंजना (22) पत्नी सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिस पर इंस्पेक्टर मयफोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।

बताया कि महिला एक कमरे में रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन तभी वहां मौजूद मृतका के मायके वालों ने इस प्रकरण में किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की।

इस बीच सीओ ब्रजेश सिंह और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेज दिया। बकौल ग्रामीण सोनू की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। सोनू के दो बच्चे बेटा दो व बेटी एक वर्ष और वृद्ध मां सहित परिवार में पांच सदस्य थे।

घटना के दौरान सोनू काम पर गया हुआ था। जबकि वृद्ध मां घर के बाहर बच्चों को खिला रही थी। मृतका के कमरे की अंदर से कुंडी बंद पाई गई। बकौल पुलिस प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। दुस्साहसिक घटना से परिवार में कोहराम व मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।

प्रहलादनगर में सुनार ने फांसी लगा कर जान दी

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलादनगर में एक आभूषण बनाने वाले कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता निवासी कंचन करीब 12 साल से परिजनों के साथ प्रहलादनगर में रह रहा है।

कंचन का इकलौता बेटा मनोजीत घर में ही सर्राफ का काम करता था। रात 12 बजे वह मां रेखा के साथ खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गया। सोमवार सुबह मां रेखा कमरे की सफाई करने के लिए पहुंची, लेकिन बेटे ने गेट नहीं खोला।

काफी देर तक आवाज लगाई। उसके बाद कमरे में लगी ग्रिल का शीशा तोड़कर गेट खोला तो बेटे को फांसी पर लटका देख दंग रह गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने का कारण का पता नहीं लग पाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img