Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

युवती से लूट का प्रयास करते दो बदमाश दबोचे

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: दो बाइक सवार बदमाशों ने युवती के कुंडल और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। दोनों ही आरोपी राहगीरों और पुलिस ने पकड़ लिए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। कोतवाली नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपिका गुप्ता पुत्री मनोज कुमार शुक्रवार शाम अपने घर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती का कुंडल और मोबाइल लूटने का प्रयास किया।

शोर मचने पर लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने पकड़े गए दोनों बाइक सवार बदमाशों की जमकर पिटाई की। पकड़े गए आरोपी शमीम और सैफूदीन निवासी काशीराम काॅलोनी थाना कोतवाली शहर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img