जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: क्षेत्र के गांव शेरगढ में गतरात चोरो ने दो अलग अलग घरों में चोरी कर दस हजार रुपए की नगदी सहित हजारों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात मे दो चोरी से ग्रामीण सहमे है।घटना रात लगभग एक बजे ही है। गांव के अजीम पुत्र खैरातीशाह मुबंई मे रहकर विलडर का काम करता है।
घर में ताला लगा होने के कारण रात के समय मौका पाकर चोर अजीम के घर में दरवाजे के कब्जे तथा ताले तोड़कर घर में घुस गए ।तथा घर में रखे अजीम की मां अनवरी के दस हजार रुपए सहित हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया। परन्तु सामान ज्यादा होने के कारण चोर सामान मोहम्मद उमर की जमीन मे छोड़कर दस हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। उधर गांव के ही यासीन दूधिया की बाईक चोरी कर ली। बाईक मे लाॅक होने के कारण बाईक को चोर रास्ते में ही छोड़कर भाग गए।
सुबह नमाज के समय परिजनों को पता चला।गांव मे चोरी देखने को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पङी ।इस घटना से ग्रामीण काफी चिंतित है। ग्रामीणों ने शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की है। अजीम के बडे़ भाई शमीम की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

