Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

  • शामली की ओर जा रहे थे तीनों, हाईवे पर पलटी कार, एक की हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शामली की ओर जा रहे कार सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर के दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान मगनपुर अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव 21 वर्षीय युवक शेखर पुत्र राजकुमार और उसी का साथी साहिल पुत्र रामकुमार तथा प्रशांत पुत्र मदन पाल कार से शामली की ओर जाने को निकले थे।

उन्होंने बताया कि जब देर रात पानीपत खटीमा राजमार्ग पर उनकी कार शामली थाना क्षेत्र बाबरी के गांव बनतीखेड़ा के समीप पहुंची तो अज्ञात कारणों के चलते पलट गई। उन्होंने बताया कि कार पलटने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर घायल शेखर और साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक प्रशांत की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि प्रशांत को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में दो युवकों की मौत से गांव मगनपुर में शोक छा गया। बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। मृतक शेखर दिल्ली के हॉस्पिटल में नौकरी करता था। जबकि साहिल नेवी में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img