Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बेकाबू हालात, कांवड़ियों ने उखाड़ फेंकी बैरिकेडिंग

  • मंदिर में प्रवेश को एक ही गेट होने से हंगामा, बेबस नजर आए ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जलाभिषेक का मुहूर्त शुरू होने के बाद कांवड़िये एकाएक बेकाबू हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर के गेट के पास लगाए गए बैरिकेडिंग उखाड़ दिए, पुलिस कर्मियों को धकियाते हुए कांवड़ियों का रेला बोल बम-बम की जयघोष करता हुआ मंदिर के अंदर जा घुसा। वहां अफरा-तफरी मच गयी। किसी को कुछ पता ही नहीं चला कि यह कैसे हो गया। मंदिर के सामने बने कैंप में मौजूद अफसर भी हैरान थे, जब तक अफसर मंदिर के मेनगेट पर पहुंचे तब तक काम हो चुका था। हालांकि इस हंगामे के बाद कांवड़ियों के मंदिर में प्रवेश को लेकर ढील कर दी गयी, उससे मंदिर के गर्भगृह में हालात बेकाबू हो गए।

08 3

जलाभिषेक को लेकर गर्भगृह में कांवड़िये एक-दूसरे पर जा चढेÞ और कुछ दब भी गए। यहां व्यवस्था बनाने में हाथ-पैर फूल गए। बमुश्किल से हालात को को काबू पाया जा सका। दरअसल, कांवड़ियों का जलाभिषेक का समय शुरू होने के बाद जो व्यवस्थाएं मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बनायी थी वो तार-तार हो गयी। हालात तभी सामान्य हो सके जब जलाभिषेक को पहुंचे कांवड़ियों की संख्या में कुछ कमी आ गयी। उसके बाद जलाभिषेक के लिए जो भी मंदिर के गर्भगृह में पहुंच रहा था, उसको बस चंद मिनट के लिए ही रुकने की इजाजत थी।

दिन में चली कांवड़, शाम को साफ हुआ हाइवे

मोदीपुरम: दिल्ली-दून हाइवे पर शुक्रवार को दिन में भी कांवड़ चली। कांवड़ का असर दिखाई दिया। डाक कांवड़, बाइक और बहुत कम संख्या में कांवड़िये निकल रहे थे। शाम के समय हाइवे साफ हो गया और बल्लियां भी हटाई गई। कांवड़ का रैला इतना ज्यादा था कि रातभर जाम रहा। जाम के चलते निकलना मुश्किल हो रहा था। हर जगह कांवड़ फंसी हुई थी, डाक कांवड़ और बाइक कांवड़ियों का जोर था। पुलिस प्रशासन की बनाई गई रणनीति फेल हो गई। सुबह के समय भी जाम दिखाई दिया।

11 1

शुक्रवार को दिन भर डाक कांवड़ चलती रही और बाइक सवार शिवभक्त भी दौड़ते रहे। जबकि पैदल जाने वाले की संख्या बहुत कम दिखी। दोपहर बाद हाइवे साफ दिखाई दिया। वाहनों की संख्या भी कम हो गई। जगह जगह पर कट बंद किए गए थे, उन्हे खोल दिया गया। बैरिकेडिंग को भी हटाया जा रहा था। पिछले पांच दिन से मोदीपुरम क्षेत्र के लोग कैद हो रहे थे, बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। कांवड़ यात्रा संपन्न हुई तो लोगों ने भी राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img