Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भामाशाह पार्क में हुआ अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल

  • चयनित खिलाड़ी देंगे यूपी अंडर-23 का फाइनल ट्रायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भामाशाह पार्क में शुक्रवार को अंडर-23 क्रिकेट का जोनल ट्रायल हुआ। जिसमें कई जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को यूपी अंडर-23 के फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मेम्बर संजय रस्तौगी ने बताया कि अंडर-23 क्रिकेट का यह जोनल ट्रायल है।

जिसमें मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर आदि के लगभग 180 क्रि केट खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। जिन खिलाड़ियों का ट्रायल में चयन होगा। उनकी लिस्ट चयनकर्ता द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी जाएगी। चयनित क्रिकेट खिलाड़ियों को यूपी यूपी अंडर-23 के फाइनल ट्रायल में एसोसिएशन द्वारा बुलाया जाएगा।

25 8

ट्रायल में क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन करते हुए खूब पसीना बहाया। ट्रायल सुबह लगभग नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। इस दौरान जिला क्रि केट एसोसिएशन के सेके्रट्री सुरेन्द्र चौहान, चयनकर्ता मौ. आरिफ, क्रिकेट खिलाड़ी मौ. सुल्तान, हर्ष ठाकुर, रजत कुमर, वासु, अमर, निशु आदि मौजूद रहे।

चयनित खिलाड़ियों की नहीं दी कोई जानकारी

भामाशाह पार्क में शुक्रवार को आयोजित हुए अडंर-23 क्रिकेट ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की जिला क्रिकेट एशोसिएशन के मेम्बर संजय रस्तौगी, सेके्रट्री सुरेन्द्र चौहान एवं चयनकर्ता मौ. आरिफ ने कोई जानकारी नहीं दी। पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को गुप्त रखना उनकी कार्य शैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

कंकरखेड़ा: तक्षशिला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सातवें हरनारायण मेमोरियल इंटर स्कूल वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ स्कूल के चेयरमैन डा. ओमपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य डा. प्रवीन पथरा ने मां सरस्वती का माल्यार्पण के साथ किया। यह टूर्नामेंट स्कूल के चेयरमैन डा. ओमपाल सिंह के दादाजी स्व. हरनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट में सीबीएसई/आईसीएसई से एफीलिएटिड स्कूल हिस्सा लेते हैं।

28 4

शुक्रवार को हुए मैचों में बालक वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने आईआईएमटी से, अशोका पब्लिक स्कूल ने द एवन्यू पब्लिक स्कूल से और सेंट फ्रांसिस ने आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ से विजयी होकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में द एवन्यू पब्लिक स्कूल ने अशोका एकेडमी से विजयी होकर अगले दौर में प्रवेश किया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूल से आये बच्चों ने अपनी-अपनी टीमों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। स्कूल के चेयरमैन डा. ओमपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा जीत के लिए प्रेरित किया।

छठी वाहिनी में प्रतियोगिता का समापन

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ के खेल मैदान पर आयोजित 27वीं अंतर वाहिनी एथलेटिक प्रतियोगिता-2023 का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में छठी वाहिनी पीएसी ने प्रथम, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण व सहआयोजन सचिव उपसेनानायक आलोक दुबे रही।

27 5

छठी वाहिनी पीएसी व सहायक सेनानायक रीता शुक्ला ने समापन के दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की पश्चिमी जोन से 14 वाहिनियों के लगभग 685 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में छठी वाहिनी पीएसी ने 172 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 59 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही।

जबकि, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा 54 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। धर्मेंद्र सिंह पंवार, पीएसी अंतर वाहिनी के विभिन्न टीम मैनेजर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। सभी टीमों ने मैदान पर मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि व आयोजन सचिव ने मंच से सलामी ली। प्रतियोगिता में अमित तोमर, धर्मेंद्र सिंह पंवार, जयचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img