Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मुंबई: निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमारत से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img