जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग के बाल संरक्षण ईकाई द्वारा बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत योजनाओं की बैठक की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में महिला कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं व विश्व बाल दिवस के अवसर पर श्रीमती पारूल चौधरी, नीरज नारायण, विवके, राहुल, पूजा शर्मा, इन्द्रेश, राजन व साजिद द्वारा समस्त ब्लाकों के विभिन्न ग्रामों में बाल अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई।
वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा जनपद मे वि•िान्न ग्रामों में जाकर महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन 1090, 112, 181 नंबरों व वन स्टप सैन्टर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में सेंटर मैंनेजर गजाला त्यागी द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही, विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान सेंटर मैंनेजर गजाला त्यागी, स्टाफ नर्स नीलम सैनी, मनीषा, कर्मवीर, प्रमोद एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

