Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

25 अप्रैल से होगी विवि की मुख्य परीक्षाएं

  • जल्द जारी होगा कार्यक्रम जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी सम सेमेस्टर, कैंपस की परीक्षाएं
  • विवि ने 31 मई तक सभी परीक्षा सम्पन्न करा 31 जून तक परिणाम जारी करने की तैयारी की योजना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित कॉलेजों मेें सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाएं 25 अप्रैल से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी जिसकों लेकर विवि की ओर से जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। विवि 31 जून तक यूजी-पीजी अंतिम वर्ष के परिणाम जारी कर देगा। परीक्षा तीन पालियों में होगी। यूजी-पीजी प्राइवेट और यूजी रेगुलर में अंतिम वर्ष के पेपर बीते वर्षों की भांति आॅब्जेक्टिक पैटर्न पर होंगे।

विवि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा। मुख्य परीक्षाओं में चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। रजिस्टार धीरेंद्र कुमार के अनुसार विवि अंतिम वर्ष के सभी पेपर समय पर सम्पन्न करा 31 जून तक परीक्षा परिणाम जारी कर देगा ताकि आठ अगस्त से नया सत्र शुरू किया जा सके। विवि में परीक्षा को लेकर इस समय मंथन चल रहा है सोमवार तक परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सभी प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले जाएंगे। इतना ही नहीं पेपर खोलते समय की वीडियो भी बनाई जाएगी जिसको विवि द्वारा निर्धारित किए गए वाट्सऐप नंबर पर भेजनी होगी। हाल ही में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 12वीं का पर्चा लीक होने के बाद विवि ने भी परीक्षा सख्ती दिखाई है, ताकि किसी तरह की परेशानी परीक्षा के दौरान न हो सके।

वहीं बीएड परीक्षा भी इसी बीच विवि की ओर से सम्पन्न करा ली जाएगी क्योंकि जुलाई में बीएड के नए प्रवेश को लेकर प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। रुहेलखंड विवि की ओर से बीएड एंट्रेस की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। सम सेमेस्टर और कैंपस की परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...
spot_imgspot_img