Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अज्ञात जानवर ने फिर किया नील गाय व गीदड़ पर हमला

जनवाणी ब्यूरो |

फलावदा: आतंक का पर्याय बने तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने गुडम्ब के जंगल में एक महीने के अंतराल में दर्जनभर से अधिक गोवंश को निशाना बनाया है। वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाकर कई दिन तक डेरा डाले रखा, लेकिन जंगली वह जानवर नहीं पकड़ा जा सका। इस घटना को लेकर आस पास के ग्रामीणों में दहशत है।

गुड़म्ब में जंगल मे फलावदा मार्ग पर अज्ञात जंगली जानवर ने एक नील गाय एवं एक गीदड़ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

18 21

गांव के मथन सिंह, वेद प्रकाश आर्य, सुभाष प्रधान, अरुण गुर्जर आदि ने बताया कि वेद रविवार के दिन दोपहर करीब 2 बजे अपने खेतों से काम करके वापस लौट रहे थे, अचानक मुख्य मार्ग के किनारे राजाराम की ईख के खेत के बाहर जंगली जानवर दिखाई दिया। जंगली जानवर को देखकर गांव के लोगों की चीख निकल गई।

सभी ग्रामीण भाग निकले। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने गांव के जंगल में कई घंटे तक जंगली जानवर को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img