Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

खनन को लेकर यमुना खादर में कभी भी हो सकती है खूनी जंग ?

  • यूपी और हरियाणा के खनन माफिया आमने-सामने
  • अफसरों ने ढिलाई की तो रेत पर हो सकता है खून-खराबा

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: खनन को लेकर एक बार फिर यूपी और हरियाणा के माफिया में खूनी टकराव के आसार बन गए हैं। अगर प्रशासन ने सख्ती नहीं की तो यहां रेत पर बंदूकें गरज सकती हैं। रविवार को बेहट पुलिस और पीएसपी खादर पहुंची। वहां हरियाणा पुलिस भी मौजूद रही। दोनों में तकरार हुई। खनन माफिया बांहें चढ़ाए हुए हैंं। ऐसे में कभी भी यहां पर खून-खराबा हो सकता है।

बता दें कि सहारनपुर हमेशा खनन को लेकर बदनाम रहा है। कभी मोहम्मद हाजी इकबाल का सिक्का चला करता था। तब भी हरियाणा के खनन माफियाओं से इकबाल की पार्टी के टकराव की खबरें सुर्खियां बनती थींं।

सरसावा में तो सपा सरकार के समय गोलियां तक चलीं और एक की जान चली गई थी। कई घायल हुए थे। छिटपुट हमले तो अक्सर होते रहे हैं। फिलहाल, इस समय बेहट क्षेत्र काफी संवेदनशील है।

यहां स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर भी उंगलियां उठती रही हैं। कुछ महीनों पहले शासन से सख्ती के बाद बेहट में हरियाणा के 17 ठेकेदारों के खिलाफ बेहट में मुकदमा लिखा गया था।

फिलहाल, लड़ाई बेहट के बरथा और हरियाणा बार्डर पर खनन को लेकर है। हरियाणा सीमा पर खनन का पट्टा मुबारिकपुर रायल्टी कंपनी को मिला है। आरोप है कि यह कंपनी लगातार सीमा पार कर यूपी में खनन कर रही है। उधर, यूपी की स्टार माइंस कंपनी पर हरियाणा के लोग आरोप लगाते रहे हैं।

पिछले दिनों सहारनपुर के संजय कर्णवाल, दीपक चौधरी, भानू कर्णवाल और रविंद्र व एक और के खिलाफ मुकदमा यमुना नगर में लिखा गया है। फिलहाल, यूपी के माफिया और हरियाणा के माफिया मेें टकराव के आसार हैं।

रविवार को यमुना घाट के गांव बरथा कोरसी में हरियाणा के खनन माफियाओं के लाव-लश्कर से पहुंचने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बेहट मय फोर्स पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यूपी पुलिस और पीएसी बल को देखकर हरियाणा के खनन माफिया भाग खड़े हुए। बताया गया है कि मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस को भी पीएसी बल ने दौड़ा लिया।

मौके पर हरियाणा पुलिस और पीएसी बल के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बताया तो यह भी जा रहा है कि यमुना नदी में पेट्रोलिंग कर रहे पीएसी के जवानों को हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया।

करीब आठ जवानों को हिरासत में लिया गया है। उधर, देर शाम तक अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही थी। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यूपी का कोई पुलिस का जवान हरियाणा पुलिस की हिरासत में नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img