Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल पंप पर अज्ञात युवकों का हमला, सेल्समैन घायल

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लाठी-डंडे लिए हमलावर

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी चालक यामीन पुत्र सुकुर अहमद नजीबाबाद से कस्बा स्थित अजीज पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का टैंकर लेकर आया था। ड्राइवर ने बताया कि रात्रि में मरगूबगढ़ के पास ओवरटेक को लेकर मोटरसाईकिल सवार युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर बाइक सवार युवक टैंकर का पीछा करते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इन युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया था। ये सभी लाठी-डंडे लिए हुए थे।

उसके बाद तेल के टैंकर के पास खड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन को टैंकर ड्राइवर समझ उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख पेट्रोल पम्प पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने हवाई फायरिंग कर दी। जिस पर हमलावर युवक फरार हो गए। सूचना पर आनन- फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। हमले के दौरान हमलावरों के चेहरे पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि हमलावर युवकों को जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img