Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

यूपी-112 ने फांसी के फंदे पर लटकी महिला को बचाया

  • सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची थी पीआरवी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: खुद को कमरे बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही एक महिला को पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बचा लिया। एक सूचना पर यूपी-112 तत्काल घटना पर पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी टीम को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है। पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि सात नवंबर को करीब ढाई बजे शामली में संचालित यूपी-112 की पीआरवी-3656 को सूचना मिली कि कोतवाली शामली क्षेत्र में एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है।

इस सूचना पर कुछ ही मिनटों पर पीआरवी घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर चुनरी से लटकी हुई महिला को बेहोशी की हालत में नीचे उतारा। उस समय महिला की सांसे धीरे-धीरे चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही चिकित्सक को बुलाकर उसका परीक्षण कराया। चिकित्सक ने उपचार के बाद महिला को खतरे से बाहर होना बताया।

इस प्रकार पीआरवी की तत्परता से एक महिला को मृत्यु के आगौश से न केवल बचाया गया बल्कि एक परिवार को बिखरने से बचा लिया गया। महिला के आसपास और क्षेत्र के लोगों ने पीआरवी द्वारा त्वरित की गई कार्रवाई की सराहना की है। पीआरवी पर पर तैनात कमांडर अंकुर कुमार व पायलट नरेंद्र कुमार को इस कार्य के लिए पीआरवी आफ द डे के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img