Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पउप्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव महासम्मेलन

 

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन में घनश्याम दास गर्ग को पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेशध्यक्ष चुने गया है।

मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के आडिटोरियम में संगठन का चुनावी महासम्मेलन आयोजित हुआ। प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन के पहले सत्र में मुख्य अतिथि बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, यूनिवर्सिटी के चांसलर सुरेश जैन, युवा ​भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा ने कार्यक्रम की शुरूआत की।

सभी वक्ताओं ने हर जिले में व्यापारियों की समस्याओं को रखा। विधायक सुशांत सिंह को संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की।

जिसमें चुनाव अधिकारियों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से घोषणा की गई कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर घनश्याम दास गर्ग को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया। घनश्याम दास गर्ग पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
इनके अलावा तिलक राज अरोडा गाजियाबाद प्रदेश महामंत्री, विकास जैन मुरादाबाद प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने एकमत से निर्णय लेते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर सुभाष चंद धीमान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग मुजफ्फरनगर, अनिल कंसल मुजफ्फरनगर को प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, मनमोहन अग्रवाल मुरादाबाद व प्रमोद सिंघल गाजियाबाद को प्रदेश वरिष्ठ मंत्री तथा अशोक जिंदल गाजियाबाद को प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। प्रांतीय सम्मेलन शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 मई को शामली में होगा।

इस मौके पर सूर्यवीर सिंह, राजेश सिंघल, महेश धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, पंकज वालिया, वैभव गोयल, ऋषभ जैन, नितिन गर्ग, मनीष शर्मा, अमित गर्ग, सुभाष चंद धीमान, अजय बंसल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img