Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

UP: श्रावस्ती में एक ही परिवार के पाँच सदस्य मृत, गांव में फैली सनसनी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के पाँच सदस्य मृत अवस्था में मिले। मृतकों में दंपती के अलावा तीन छोटे बच्चों के शव भी शामिल हैं। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और क्षेत्राधिकारी भारत पासवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलासपुर के मजरा लियाकतपुरवा में शुक्रवार को एक ही परिवार के पाँच शव मिलने के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ और इसी दौरान घटना का भयावह सच सामने आया। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने कई बार दरवाजा पीटा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

सुबह दरवाजा न खुलने पर संदेह होने पर मृतक युवक सिरोज अली की मां ने पहले कुछ देर इंतजार किया, फिर छोटी बहू और बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। राबिया ने जब अंदर झांका तो उसने भयावह दृश्य देखा सिरोज अली, उसकी पत्नी शहनाज और उनके तीन बच्चे बिस्तर पर निर्जीव अवस्था में पड़े थे। मां ने बताया कि उनका बेटा सिरोज अली, उनकी पत्नी शहनाज के बीच पहले झगड़ा होता था, लेकिन अब झगड़ा नहीं होता था।

इनकी हुई मौत

रोजअली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img