Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

यूपी के इस मंत्री ने लिखा पत्र, कोविड से हालात बेहद खराब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या हर रोज रिकॉर्ड बना रही है। हाल ये हो गया है कि कॉल करने पर एंबुलेंस 6 से 7 घंटे में पहुंच रही है और अस्पतालों में मरीजों को लिए बेड का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

इसे लेकर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर स्थिति को संभालने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोविड जनित परिस्थितियों को यदि शीघ्र नियंत्रित न किया गया तो हमें इसकी रोकथाम के लिए लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि जिले में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बेहद कम है। लखनऊ के प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों में जांच बंद करा दी गई है और सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच में कई दिनों का समय लग रहा है।

उन्होंने अफसरों से कोविड के मरीजों के लिए अस्पताल में बेड बढ़ाने की अपील की है। उन्होने कहा कि अगर वर्तमान हालात को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

यहां पढ़ें पूरा पत्र                                                                

14 15

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img